आरोपी मैनपुरी और फिरोजाबाद का वांटेड अपराधी है
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मधुरेश निवासी नगला मुले थाना कोतवाली जिला मैनपुरी बताया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी मैनपुरी और फिरोजाबाद का वांटेड अपराधी है। मैनपुरी में उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी है। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने ये सामान किया बरामद
मौके से पुलिस को एक तमंचा, तीन कारतूस जिंदा, एक लूटा हुआ पर्स मिला है। पर्स में 25 सौ रुपये और शिशुपाल निवासी बसरेहर का आधार कार्ड मिला है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी लूट करके भाग रहे थे। घेराबंदी करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।