फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सेवानिवृत्त फौजी ने अपने फौजी बेटे की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने ससुर के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति सेना में हवलदार पद पर दिल्ली कैंट में तैनात हैं। उसके ससुर सेवानिवृत्त फौजी हैं।

विज्ञापन


इन दिनों वह अपनी ससुराल में रहने आई थी। आरोप है कि देर रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जग गए। उन्होंने शिकायत न करने को कहा। धमकाया भी। किसी तरह वह ससुरालियों से बचकर देहात कोतवाली पहुंची। उसने वहां ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें