शाहाबाद। ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में दो लोगाें के खिलाफ पुलिस ने मझिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। इन खातों में संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। मझिला के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के शिवनगरी निवासी जयकेश कुमार पर ऑनलाइन ठगी के लगभग 51 मामले दर्ज हैं। यह मामले महाराष्ट्र, दिल्ली कर्नाटक आदि में दर्ज हैं। आरोप है कि भोले भाले लोगों को लालच देकर यह ठगी करता था। जिन बैंक खातों में यह रुपये डलवाता था वह स्टेट बैंक की फतेहपुरगाजी शाखा में हैं। शिकायत पर दोनों खातों पर रोक लगा दी गई है साथ ही आलमनगर निवासी ललित के खिलाफ भी साइबर ठगी का एक मामला दर्ज किया गया है। उधर दूसरी ओर साइबर ठगों ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर निवासी अंकित कुमार से 3800 रुपये ठग लिए। इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है।