हरदोई जिले में शाहाबाद नगर पालिका की अध्यक्ष नसरीन बानो और उनके पति पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। शाहाबाद निवासी अनिल पांडे की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक विद्यालय में आयोजन किया गया था।
इस आयोजन के दौरान तिरंगे का मेजपोश बनाकर सजावट की गई थी। इसी मेजपोश पर पानी की बोतल व अन्य सामग्री रखी गई थी। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर दूसरी ओर पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू का कहना है कि तिरंगे का अपमान नहीं किया है।