कानपुर। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन ने एक बिल्डिंग मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, फीलखाना स्थित मनीराम बगिया में सुमित कुमार बाजपेई मानक के विपरीत निर्माण कार्य करा रहे थे जिस पर 11 जून 2025 को उनका परिसर सील किया गया था। अब निरीक्षण के दाैरान सील तोड़कर निर्माण कार्य होते मिला। इस पर तहरीर दी। फीलखाना इंस्पेक्टर रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केडीए के अधिकारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।