कानपुर। रावतपुर में बारावफात पर माहौल खराब करने के मामले में शुक्रवार को 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रावतपुर के सैयद नगर में बारावफात पर चार सितंबर को विशेष समुदाय ने रोड पर धार्मिक बोर्ड लगाया था। इसे लेकर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताकर हंगामा कर दिया था। आरोप था कि यह पहली बार नई परंपरा की जा रही है। बोर्ड हटाने के लिए दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति हो गई थी। एसीपी कल्याणपुर समेत पुलिस बल ने किसी बोर्ड हटवाकर माहौल शांत किया था। उसके बाद कुछ अराजक तत्व चिह्नित किए गए थे। शुक्रवार को दरोगा पंकज शर्मा की तहरीर पर शराफत हुसैन सबनुर आलम, बाबू अली, मोहम्मद सिराज खजूर ,रहमान, इकराम अहमद, इकबाल, बंटी कुन्नू कबाड़ी और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।