उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दो अलग घटनाओं में ससुरालियों ने बहुओं को प्रताड़ित किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कुल 10 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
केस 1: गिरंदेपुरा निवासी दीक्षा बौद्ध ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 मई 2019 को कुठौंद थाना क्षेत्र के लालपुरा निवासी धीरज कुमार से हुई थी।
शादी के बाद से ही सास राजेश्वरी देवी, ननद लक्ष्मी, अर्चना, रचना पति धीरज दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।
केस 2: जवाहर नगर निवासी दीपिका तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रितुराज द्विवेदी निवासी हैदरपुर थाना अजीतमल, जिला औरेया ने चार अन्य लोगों संग मिलकर उनके, पिता व भाई के साथ मारपीट की।
आरोप है कि धोखाधड़ी करते हुए बैंक से पैसे निकाल लिए। अतिरिक्त दहेज की मांगकर धमकी दी। पुलिस ने मारपीट धोखाधड़ी सहित दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
इनसेट
प्रताड़ना का लगाया आरोप
कोंच। पनयारा गांव निवासी विमल देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
रुपये लाने से इन्कार किया तो दो सितंबर को पति, सास, ससुर, जेठ और देवर ने एकराय होकर गालीगलौज की। किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। मायके फोन कर रुपये न भेजने पर हत्या की धमकी दी। (संवाद)