फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर अपहरण व लूट की रिपोर्ट

Fri, 17 May 2024 05:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। कोर्ट के आदेश पर एक युवक ने पत्नी का अपहरण करने व लूटपाट किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पत्नी का इलाज कराने के लिए एक मार्च की दोपहर अकोढ़ी जा रहा था। बरौर थाना क्षेत्र के तारनपुर के पास बाइक से बरौर निवासी धर्मेंद्र और उसके साथी अंजनी अवस्थी ने आकर रोक लिया। आरोप लगाया कि तमंचा लगाकर पत्नी को बाइक में बैठा लिया। उससे 1500 रुपये छीन लिए। थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं की गई। एससी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट में गुहार लगाई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें