फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंदिर की जमीन में फर्जीवाड़ा कर बेचने की रिपोर्ट

Mon, 18 Dec 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली क्षेत्र में देव नगर निवासी एक युवक ने ठाकुर जी के मंदिर की जमीन को कूटरचित दस्तावेज से बिक्री करने का आरोप लगा कस्बे के युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में उमेश कुमार पुत्र जगत नारायन निवासी वार्ड देवनगर शिवली ने बताया कि ग्राम हीरामन शिवली तहसील मैथा में ठाकुर जी महाराज विराजमान मंदिर का वह सेवादार है। मंंदिर के स्वामित्व की कृषि भूमि आराजी संख्या 78 रकबा, 6 बीघा 15 बिस्वा जिसका पुराना नंबर 1540 मिन जुमला है। आरोप लगाया कि उक्त भूमि को अपना बता कर आलोक दत्त चतुर्वेदी निवासी टाउन एरिया ने गलत ढंग से कूट रचना से रंगीलाल वर्मा, गोविन्द तिवारी, अशोक दीक्षित साकेत नगर आदि को विक्रय कर दिया है। कोतवाली शिवनारायण सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें