फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के नगला भगे गांव निवासी मनीषा ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। मनीषा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2024 को मैनपुरी के बरुआहार गांव निवासी कुलदीप यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति कुलदीप, सास नारायणश्री व ससुर सहित अन्य ससुराली दहेज में एक मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मनीषा ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को पति और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके लौट आई। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार ससुरालियों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। उल्टे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां देते हैं। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें