फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीएसएफ जवान सहित सात पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sat, 30 Mar 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। तहसील परिसर में 11 मार्च को पत्नी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बीएसएफ जवान सहित सात ससुराली जन पर हत्या के प्रयास व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकारू निवासी बीएसएफ जवान अभय सिंह 11 मार्च को परिजनों के साथ जमीन बेचने के लिए डेरापुर तहसील पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद पत्नी आरती व जवान के बीच जमीन बेचने को लेकर बहस हो गई। इस पर जवान व उसके परिजनों ने आरती के साथ मारपीट कर दी। बचाव करने आए अधिवक्ताओं पर भी जवान व उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। मामले में पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति अभय सिंह, सास अनामिका सिंह, जेठ आनंद सिंह, ननद बबली, रणवीर सिंह, शिवनारायण सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट व गला दबाकर हत्या करने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें