फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कोरोना पॉजिटिव पाए गए जमाती के संपर्क में आए 26 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 09 Apr 2020 11:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहानी निवासी जमाती के गाजियाबाद-दादरी जमात से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते उसके संपर्क में आए 26 लोगों का भी नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


बुधवार देर रात इसकी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज से जारी हो गई। सभी 26 लोगों को कोरोना निगेटिव मिला है। रिपोर्ट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें