फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक पर जानलेवा हमले का मामला, दो पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

Mon, 24 Oct 2022 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यमुना घाट मोहल्ले में युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में युवक के साथ डंडों से मारपीट करने के मामले में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया  है।  मुख्यालय के यमुना घाट मोहल्ले में शनिवार को बाइक से जा रहे गौरादेवी मोहल्ला निवासी गुलजार अहमद (28) व उसके साथियों पर नीशू गुप्ता व उनके साथी रोशन साहू ने डंडों से मारपीट की थी।

विज्ञापन

इससे गुलजार का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आई है।  घायल की मां नूर बीबी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने  नीशू गुप्ता व साथी रोशन साहू के खिलाफ प्राणघातक हमला करने व अभद्रता करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।  आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि युवक से मारपीट का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बना लिया और इंटरनेट मीडिया में उसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें