फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बुजुर्ग की मौत मामले में कार के चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Dec 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। झींझक-रूरा मार्ग पर शनिवार शाम हुई दुर्घटना में मृतक के पुत्र ने कार के अज्ञात चालक पर लापरवाही से कार चला कर दो लोगों को कुचल देने और पिता की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रूरा झींझक मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बकरियां चरा रहे गदनपुर के बेंचेलाल (65) व अंगदपुर के पूर्व प्रधान छेदीलाल (63) को टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार खंती में गिर गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही बेंचेलाल की मौत हो गई। छेदीलाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने मौके पर शव रखकर सड़क जाम कर दी थी। सूचना पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय व एसडीएम डेरापुर शालिनी उत्तम ने परिजनों को समझाकर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने रात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। इसके बाद मृतक के पुत्र सर्वेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि आरटीओ पंजीयन नंबर से कार कानपुर के काकादेव गीता नगर निवासी मुश्ताक अहमद के नाम दर्ज मिली है। कार मालिक से वार्ता की गई तो उसने कार बेचने की बात कही है। अभिलेख मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें