कानपुर। बलिदानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत की ओर से माल रोड स्थित नरोना चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कुमार साहू, विकास मल्होत्रा, विनय अवस्थी, तिलक चंद्र कुरील, आकाश गुप्ता, वेदांश पांडेय, दीनानाथ द्विवेदी, रविदत्त मिश्रा और प्रतिभा साहू मौजूद रहीं। (संवाद)