फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मासूम के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर रिश्तेदार नदी किनारे ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। पीड़िता के बयान और शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। मासूम के बाबा ने मंगलपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार को उसका रिश्तेदार औरैया निवासी लवकुश बाथम घर आया था। आरोप है कि शाम करीब छह बजे वह चार वर्षीय नातिन को दुकान पर सामान दिलाने की बात कहकर गांव के पास नदी किनारे ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। निरीक्षक मंगलपुर प्रवीण यादव ने बताया कि दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें