Banda News: गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक नाबालिग का भगा ले गया। किशोरी के पिता ने बताया है कि युवक रिश्तेदार है और उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका एक रिश्तेदार निवासी मलेहरा निवादा मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर कहीं ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी जनार्दन आरख पुत्र रामबाबू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि लड़की और लड़का रिश्तेदार हैं। लड़की की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।