फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसआईआर प्रशिक्षण से गायब छह बीएलओ के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर शनिवार को नर्वल तहसील में एसडीएम विवेक मिश्रा ने बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। चार नवंबर से शुरू हो रहे अभियान में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बिना बताए छह बीएलओ के गायब होने पर एसडीएम ने सभी के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी। प्रशिक्षण में गणना पत्रक वितरण, संकलन, ई-बीएलओ मोबाइल एप पर कार्य की प्रक्रिया का डेमो दिया गया। सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मंजू, सीमा सिंह, प्रतिभा सारस्वत, प्रीति सिंह, प्रतिमा दीक्षित और नवनीत सिंह अनुपस्थित रहे। एसडीएम नर्वल ने कहा कि जो बीएलओ प्रशिक्षण और कार्य से लगातार अनुपस्थित रहेंगे, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें