फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई ने बहन से की हैवानियत: कई महीनों तक लूटी आबरू...विरोध पर बेरहमी से मारता पिटता था, जानिए पूरा मामला

Sat, 12 Aug 2023 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कलियुगी भाई ने रिश्तों को तार-तार कर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वह बार-बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब! मेरा भाई मुझसे दुष्कर्म करता है और मां उसका ही पक्ष लेती है। मुझे दबाव में रखा जाता है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की शनिवार को एक 23 वर्षीय युवती ने इसी तरह के आरोप लगाकर अपने बड़े भाई और मां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सिक्योरिटी गार्ड है। वह तंत्रमंत्र भी करता है। आरोप है कि मां के कहने पर उसका भाई उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहा है। कई बार दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसकी जानकारी मां को होने के बाद भी वह भाई का ही पक्ष लेती है। इससे वह बहुत डरी सहमी है। शुक्रवार रात भी जब दोनों ने उसे प्रताड़ित किया तो वह किसी तरह से हिम्मत करके कल्याणपुर थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है
वहीं, दूसरी तरफ युवती की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। बेटे ने जब इसका विरोध किया, तो उसपर गलत आरोप लगा दिए। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें