फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रत्नम ने राज्य प्रतियोगिता में लगाया पदकों पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाराबंकी पुलिस लाइन में 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर और जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर यूथ ऑर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत पांच पदक अपने नाम किए। रत्नम दीक्षित ने इंडियन राउंड के सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। सीनियर इंडियन राउंड मिक्स टीम स्पर्धा में रत्नम दीक्षित और देवांश तिवारी की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग के एलिमिनेशन राउंड में भी रत्नम ने रजत पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, कोच संदीप कुमार पासवान, शिव शिवाश्रे ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें