रोवर्स मैदान पर खेले गए रोवर्स कप में विजेता टीम रतनलाल अकेडमी के अविराट को मैन ऑफ द मैच देते आ
- फोटो : कोच
कानपुर। रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को जाजमऊ के रोवर्स मैदान पर मुकाबला हुआ। मैच में रतनलाल एकेडमी ने ब्लू स्टार एकेडमी को 87 रन से पराजित किया। रतनलाल एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बनाए। टीम से अविराट त्रिवेदी ने नाबाद 81, समर्थ सिंह ने 46 और अभय सिंह ने 26 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विराट ने चार और नयन सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में ब्लू स्टार एकेडमी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। टीम से संस्कार गुप्ता ने नाबाद 49 रन से एक छोर संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहने के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम से गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता और समर्थ सिंह ने दो-दो, सिद्धांत, अबुल फैजल, लकी और हार्दिक ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अविराट त्रिवेदी को दिया गया। (संवाद)