आज देश को नया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रूप में मिल गया है। बुधवार 20 जुलाई की शाम ये साफ हो गया कि रामनाथ कोविंद ही भारत के14वें राष्ट्रपति बनेंगे। रामनाथ काेविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 में कानपुर के पराैंख गांव में हुअा। उन्होंने वकालत की पढ़ाई करने के बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में 16 साल वकालत करने के बाद राजनीति में पदार्पण किया था। ये हैं उनका सियासी सफर...