इटावा के सपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते प्रोफेसर रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बिहार के उलटफेर पर कहा कि बिहार में बदलाव अच्छाई के लिए है। हो सकता है कि उसका असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखाई देने लगे। बुधवार को रामगोपाल पार्टी सदस्यता की समीक्षा करने इटावा कार्यालय पहुंचे।
तिरंगा फहराने के सवाल पर बोले कि भाजपा के लोगों का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा न फहराया हो अब वे तिरंगा फहरा रहे हैं। तिरंगा हमारी अस्मिता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा जबकि समाजवादी पार्टी का अभियान 9 अगस्त से शुरू हो चुका है।
समाजवादी पार्टी यूपी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। साथ ही सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पद पर समायोजित किया जायेगा। जिसके लिए सपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सदस्यता अभियान चला रहे हैं।