कानपुर। रायपुरवा में अकेले रह रहे रेलवे कर्मी का शव मंगलवार सुबह उन्हीं के बिस्तर पर मिला। 31 दिसंबर को उनको सेवानिवृत्त होना था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घरवालों ने ठंड लगने या हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मूलरूप से काैशांबी के सुजातपुर बंबरौली निवासी रामरूप रेलवे में टेक्नीशियन थे। रायपुरवा में तेजाब मिल कैंपस में रहते थे। परिवार में पत्नी गुलाबदेवी, बेटा नीतेश व छह बेटियां हैं जिसमें पांच बेटियां शादीशुदा हैं। नीतेश के अनुसार मौजूदा समय में पिता अकेले रह रहे थे। 31 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। इसलिए परिजनों को भी आने को कहा था। (संवाद)