कानपुर।
जनगणना 2027 को लेकर तहसील सदर क्षेत्र में जागरूकता अभियान की शुरुआत मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी से हुई। शिविर में लोगों को स्वगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी ने बताया कि 7 से 21 मई तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन कर परिवार व मकान का विवरण दर्ज कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में कटरी ख्योरा के बनियापुरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर गांव-गांव जनगणना में भागीदारी का संदेश दिया। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने अपील की कि सभी लोग सही जानकारी देकर स्वगणना में हिस्सा लें, ताकि विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार हो सकें।