कानपुर। बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी अजय ठाकुर के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे उसके घर पर दबिश दी। अजय ठाकुर के खिलाफ 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शातिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की लेकिन वह लोग कोई सही जवाब नहीं दे सके। पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। (संवाद)