फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभ्यर्थी की तलाश में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीते शनिवार को माल रोड स्थित एबी विद्यालय में हुई सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक की परीक्षा के दौरान एक छात्रा फतेहपुर के खागा निवासी रेनू यादव के नाम से परीक्षा देने पहुंची थी। उसकी पहचान झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली शिखा कुमारी के रूप में हुई थी। कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, बुधवार को पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड बिहार के राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि अब अभ्यर्थी की तलाश में फतेहपुर, कानपुर देहात, उन्नाव समेत कई जिलों में छापा मारा। सॉल्वर के गिरोह के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें