फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीडब्ल्यूडी बनाएगा दो लेन का स्टेट हाईवे, तीन जिलों को जोड़ेगा 13.32 किलोमीटर लंबा हाईवे

Sat, 10 Sep 2022 11:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुखरायां, घाटमपुर, चौडगरा मार्ग दो लेन का स्टेट हाईवे बनेगा। यह 13.32 किलोमीटर लंबा हाईवे तीन जिलों को जोड़ेग, जिसकी निर्माण लागत 19.98 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मुगल रोड की तरह नगर, देहात और फतेहपुर जिले को जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी दो लेन का एक और स्टेट हाईवे बनवाएगा। कानपुर देहात के पुखरायां से चौडगरा (फतेहपुर) तक बनने वाले 13.32 किलोमीटर लंबे हाईवे से लाखों लोगों को मुगल रोड के जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

कानपुर देहात को फतेहपुर जिले से जोड़ने वाले चार लेन के मुगल रोड पर घाटमपुर (कानपुर नगर) में रोज औसतन दो-तीन घंटे जाम लगता है। कभी-कभी चार-पांच घंटे भी वाहन फंसे रहते हैं। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने मुगल रोड के समानांतर दो लेन का स्टेट हाईवे बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।
यह हाईवे कानपुर देहात में पुखरायां से शुरू होगा और घाटमपुर होते हुए फतेहपुर जिले के चौडगरा तक बनेगा। निर्माण लागत 19.98 करोड़ रुपये है। हाईवे सात मीटर चौड़ा बनेगा। अभी एक लेन की सड़क है, वह भी खराब।

विज्ञापन

मार्च तक निर्माण कराने का लक्ष्य
शासन ने इन मार्गों के लिए जल्द टेंडर कराकर दो-तीन महीने में निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। काम पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2023 है। निर्माण में उच्च स्तरीय तकनीकी का उपयोग किया जाएगा।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनेंगे 13 हाईवे
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पुखरायां-घाटमपुर-चौड़गरा की तरह प्रदेश में दो-दो लेन के 13 स्टेट हाईवे को मंजूरी दी है। इसके लिए 753 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए हैं। इन सड़कों की लंबाई 260 किलोमीटर है। इस योजना का सर्वाधिक लाभ फतेहपुर जिले को मिलेगा।
विज्ञापन

यहां तीन स्टेट हाईवे दो-दो लेन के बनेंगे। इसी तरह जालौन, शाहजहांपुर जिले में दो-दो, प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी, बरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ में एक-एक हाईवे बनेगा। अभी ये सभी सड़कें एक लेन की हैं, जिनकी चौड़ाई तीन से पांच मीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें