केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के बीच नियोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने नियोक्ताओं को पत्र लिखकर बताया है कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत विशेष आर्थिक पैकेज दिया है। इसमें कानपुर समेत प्रदेश के 26082 प्रतिष्ठानों को अगस्त 2020 तक पीएफ अंशदान देने से राहत दी गई है। ऐसे प्रतिष्ठान जहां 100 कर्मचारी कार्यरत हैं और वहां 90 फीसदी या इससे अधिक कर्मचारियोें का वेतन प्रतिमाह 15 हजार से कम है। इन सभी का पीएफ अंशदान केंद्र सरकार जमा करेगी। 12 फीसदी अंशदान कर्मचारी व 12 फ ीसदी अंशदान नियोजक का अर्थात कुल 24 फ ीसदी जमा होगा। इससे कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 से अगस्त तक का पूरा अंशदान सरकार जमा करेगी। उन्होंने नियोजकों से अपने रिटर्न तय समय पर जमा करने की अपील की है।