फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैविक खेती और कॅरिअर के अवसरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नवप्रवेशित कृषि एवं वानिकी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 24 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग 236 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभागाध्यक्ष व प्लेसमेंट निदेशक डॉ. विजय यादव ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, अनुशासन और कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. अनन्या गैरोला ने जैविक खेती की उपयोगिता बताते हुए मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने, रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों का उपयोग घटाने और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका समझाई। उन्होंने सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादन के लिए जैविक कृषि तकनीक अपनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, क्रेडिट, आंतरिक मूल्यांकन, अनुशासन और विश्वविद्यालय के संसाधनों की जानकारी भी दी जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें