फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: स्टेशन से हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, बजरंग दल और विहिप का प्रदर्शन, रेलवे ने चस्पा की थी नोटिस

Fri, 27 Jan 2023 10:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा रेलवे स्टेशन के बाहर दो दिन पहले रेलवे ने श्री हनुमान मंदिर को हटाने संबंधी नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद हिंदू संगठन भड़क उठे। विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर को हटाने के विरोध में प्रदर्शन करते विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर को हटाने का रेलवे ने नोटिस चस्पा किया है। हनुमान मंदिर को हटाने के विरोध में विहिप, बजरंग दल सहित आसपास के दुकानदारों ने हनुमान मंदिर के बाहर धरना दिया। रेल महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा।

विज्ञापन

नोटिस को तत्काल निरस्त करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रेलवे स्टेशन के भारत सरकार की अमृत विकास योजना के तहत विकसित किया जाना है। इसी क्रम में रेलवे ने विकास में आड़े आ रहे परिसर के हनुमान मंदिर को हटाने का नोटिस चस्पा किया है।
हनुमान मंदिर में शिवलिंग भी स्थापित है। विहिप के नगर अध्यक्ष सनी धुरिया ने कहा कि मंदिर हटाया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। रेलवे को लोगों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए नोटिस को निरस्त कर देना चाहिए। जिला संगठन मंत्री विवेक खरे, जिला उपाध्यक्ष पुलक मिश्रा, रामप्रताप सोनी, विश्राम कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें