फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने महिला को पकड़ा...पूछताछ जारी, कमरों में लगे हैं ताले

Tue, 29 Aug 2023 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Crime: कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा एक युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभी मामले में जांच की जा रही है। किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला सागर तालाब में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से एक महिला को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यहां एक मकान में सेक्स रैकेट चलता है, जहां बाहरी युवक और युवतियों को बुलाया जाता है।

विज्ञापन

सोमवार शाम सात बजे एक युवक भूल से बगल के घर में घुस गया। आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मकान में ताला लगा हुआ था। ताला खोलने पर एक युवक छतों से कूदता हुआ भाग गया। पुलिस ने एक महिला को मौके से पकड़ा है।
महिला खुद को निर्दोष बता रही है। वहीं, दो कमरों में ताले लगे होने पर अंदर किसी के होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा एक युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभी मामले में जांच की जा रही है। किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें