फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रो. संदीप शुक्ला बने ट्रिपल आईटी हैदराबाद के निदेशक

विज्ञापन
संदीप - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. संदीप शुक्ला को आईआईआईटी हैदराबाद का निदेशक बनाया गया है। इस पर संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने प्रो. संदीप को बधाई दी। प्रो. शुक्ला 2017 से 2020 के बीच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के हेड भी रहे। 2016 से 2019 तक पूनम एवं प्रभु गोयल चेयर के प्रोफेसर रहे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय से वित्त पोषित राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के संयुक्त निदेशक भी रह चुके हैं। उनको 2014 में आईईईई फेलो, 2013 में एसीएम विशिष्ट वैज्ञानिक, 2008 में हम्बोल्ड बेसेल पुरस्कार और 2004 में अमेरिका में राष्ट्रपति प्रारंभिक कॅरिअर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। प्रो. शुक्ला की देखरेख में वर्तमान में साइबर सुरक्षा से जुड़े कई स्टार्टअप्स व वैज्ञानिकों की टीम काम कर रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें