यूपी के औरैया जिले में बुधवार को इटावा जेल में बंद कैदी की मौत होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने बिधूना कोतवाली का घेराव कर जमकर बवाल किया। जानकारी के अनुसार बिधूना पुलिस मंगलवार को अवैध शराब बनाने के आरोप में श्यामू पुत्र सियाराम को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। यहां से पुलिस ने श्यामू को इटावा जेल भेज दिया था। जहां बुधवार को श्यामू की मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस की पटाई से हुई मौत का आरोप लगते है कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।