कानपुर। चमनगंज निवासी सबा खान ने हाजी वसी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। बताया कि वह स्कूल परिसर के कमरे में रहती हैं। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार ने कुछ समय पहले स्कूल परिसर की पीछे की दीवार तोड़ दी और कब्जा कर अपने गुर्गों को रखवा दिया था। साथ ही आरोपियों ने उसमें से एक रास्ता भी बना लिया। इसको लेकर एक सप्ताह पहले उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई थी। आरोप है कि शनिवार रात आरोपी आसिफुर्रहमान, उजैफा रहमान, हाजी वसी, सावेज आदि ने टूटी दीवार की जगह नई दीवार बनाना शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और गार्ड अंकित के साथ मारपीट की। चमनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी आसिफुर्रहमान को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)