फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रैली LIVE: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब जनता

Mon, 19 Dec 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी करेंगे परियाेजनाअाें का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को कानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में बच्चों, युवाओं से लेकर बूढ़ों तक में पीएम नरेंद्र मोदी का जबरदस्त क्रेज दिखा। सुबह 10 बजे तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पीएम मोदी को देखने के लिए निराला नगर रेलवे मैदान पहुंच गए थे। दोपहर 12:26 बजे प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही नमो-नमो के नारे गूंजने लगे। रैली में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कानपुर नगर के अलावा आसपास के जिलों की फोर्स बुलाई गई है। मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। हजारों लोगों ने रैली स्थल के बाहर खड़े होकर अपने मोबाइल पर लाइव पीएम का भाषण सुना। पीएम मोदी के साथ मंच पर सांसद मुरली मनोहर जोशी, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या, केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, नीरज चतुर्वेदी, विधायक रघुनंदन भदौरिया, सुरेंद्र मैथानी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सलिल विश्नोई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें