कानपुर। दस देशों के 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपये ठगी के आरोपी महाठग रवींद्र नाथ सोनी को कोतवाली पुलिस फिर कस्टडी रिमांड पर लेगी। पुलिस ने सात दिनों का पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) मांगा है। पीसीआर के पीछे दलील दी गई है कि महाठग ने क्रिप्टो के कोड बनाए थे। ऐसा क्यों किया यह पूछताछ होनी है। इसके साथ ही उसने साथी ललित सरीन के साथ मिलकर एक कंपनी खोलने का अनुबंध किया था। यूएसडीटी में भी धोखाधड़ी का पैसा लगाया गया। ब्यूरो