फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजन बोले- बिना बताए कर दिया ऑपरेशन...मरने की बात भी छुपाई, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंस्पेक्टर बर्रा सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर डॉक्टर जेपी उत्तम और उनकी पत्नी डॉक्टर मंजू उत्तम पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दामोदरनगर स्थित एक निजी अस्पताल में विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर बिना बताए ऑपरेशन करने और इलाज में लापरवाही बरतने की वजह से मौत का आरोप लगाया है। परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने उनकी तहरीर पर अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर दंपती पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

फतेहपुर के जहानाबाद द्वारिकानगर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि नौ अक्तूबर को उनकी पत्नी सेजल (21) के पेट में तेज दर्द उठा। अगले दिन सेजल को दामोदर नगर स्थित द ओरिएंट हास्पिटल लेकर आए। डॉक्टरों ने पेट में गांठ बताते हुए भर्ती कर लिया।
बोला था- वह सो रही है और सुबह डिस्चार्ज कर देंगे
आरोप है कि डॉक्टर ने पहले 50 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद दवाओं व कई जांच के नाम पर 1.20 लाख रुपये और ले लिए। सेजल का पेट दर्द बढ़ता जा रहा था। बुधवार को उससे मिलने का प्रयास किया, तो डॉक्टर ने मना कर दिया। रात में बोले कि वह सो रही है और सुबह डिस्चार्ज कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती पर रिपोर्ट दर्ज
सुबह मिलने पहुंचे, तो मिलने नहीं दे रहे थे। जबरन अंदर घुसे, तो सेजल का शव पड़ा था। इससे भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर किया। इंस्पेक्टर बर्रा सूर्यबली पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर डॉक्टर जेपी उत्तम और उनकी पत्नी डॉक्टर मंजू उत्तम पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें