कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के गुडगुडीयापुर में गभर्वती महिला और उसके पति का पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गांव निवासी पीड़िता किरण ने पुलिस को बताया कि गांव में उसकी छोटी सी दुकान है। आरोप है कि गुरुवार शाम गांव के कुछ युवक जबरन दुकान में घुसकर शराब पीने लगे। उन्होंने मना किया तो गालीगलौज करने लगे। विरोध पर पति को ईंट फेंककर मारा और मारपीट की। पेट पर लात लगने से वह घायल हो गई। 15 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। (संवाद)