कानपुर। पं. प्रताप नारायण मिश्र के 171वें जन्मदिवस पर रविवार को अशोकनगर स्थित जर्नलिस्ट क्लब में परिचर्चा व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन पं. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक ट्रस्ट समिति और विकासिका की ओर से अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के बैनर तले किया गया। महासभा के अध्यक्ष पंडित शिव सहाय मिश्र की संपादित स्मारिका प्रताप प्रसून का विमोचन डीएवी विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी विरल ने किया। साहित्यकार डॉ. राजेश तिवारी, कवयित्री डॉ. प्रतीक्षा तिवारी को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पं. प्रताप नारायण मिश्र को कानपुर में पत्रकारिता का जनक बताया। कवि श्रवण कुमार समेत अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री पं. महेश कुमार मिश्र, अभय शंकर दुबे, हरीश बाजपेई, सुनील चंद्र तिवारी, भीम शंकर मिश्र, विकासिका के संयोजक डाॅ. विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।