क्षेत्र पंचायत की इस बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने दो करोड़ 80 लाख से निर्मित 46 विकास कार्यों का लोकार्पण फीता काटकर और शिलापट्टीकाओं के आनावरण के साथ किया। इसके अलावा एक करोड़, दो लाख राशि के 16 विकास कामों का शिलान्यास भी किया।
उन्होंने अपनी विधायक निधि से प्रस्तावित 7 अन्य कार्यों की शिला पट्टिका अनावरित की। खंड विकास अधिकारी शौकत अली ने बताया कि पंचम एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त धन से सड़क, इंटरलॉकिंग, नाले-नालियां, सीसी रोड अमृत सरोवर, विद्युतीकरण आदि के काम कराए गए हैं।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजली यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. बृजेश चंद्र यादव, अनुज मोंटी यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, शिवप्रकाश डीलर , मनीष जाटव मौजूद रहे। बैठक में मौजूद सदस्यों ने 100 से ज्यादा विकास कार्यों के प्रस्ताव लिखित रूप में दिए गए, जिन्हें कराने का आश्वासन दिया गया।