फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज बोले, ‘भोपाल एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वाले देशद्रोही’

Wed, 02 Nov 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गोशाला सोसाइटी के संरक्षक और महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रखरजी महाराज ने कहा कि भोपाल में जेल से भागे आतंकियों के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने वाले देशद्रोही हैं। सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। राष्ट्रद्रोहियों की पैरवी करना राष्ट्रद्रोह है। गंगा साफ हो रही है। इस अभियान को और तेज करने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने वास्तव में अच्छे दिन ला दिए हैं। फरवरी में गंगा बैराज के पास कोटि लक्ष्मी महायज्ञ होगा। इसकी तैयारी चल रही हैं। बुधवार को वह गंगा बैराज के आसपास यज्ञ के लिए जमीन देखने जाएंगे। गोशाला सोसाइटी के संरक्षक और महामंडलेश्वर प्रखरजी महाराज ने कहा है कि फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स के रजिस्ट्रार द्वारा गोशाला सोसाइटी के चुनाव के अवैध घोषित करना गलत है। इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। रजिस्ट्रार ने बिना अध्यक्ष और महामंत्री को सुने अपना फैसला सुनाया है। नोटिस भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें