चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रेहुंटिया गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी अवधेश कुमार का मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद घर में ही निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह तीन चार दिन से बीमार चल रहे थे। इस दौरान मतदान प्रक्त्रिस्या नहीं रोकी गई। प्रत्याशी के मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्याशी के निधन की जानकारी मिली है जिससे मतदान पर रोक नहीं लगाई गई है। (संवाद)