इटावा। पाॅक्सो एक्ट के मामले में केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ गई थी। उसे आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। होरीलाल (75) निवासी रामखेला थाना विधनु कानपुर नगर को पॉक्सो एक्ट के मामले में 12 साल की सजा सुनाई गई थी। वह 2015 से जेल में थे। तीन साल पहले उन्हें केंद्रीय कारागार महोला में शिफ्ट किया गया था। कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि करीब 15 दिन से होरीलाल बीमार चल रहे थे। उन्हें ह्दय संबंधी परेशानी थी। गुरुवार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद