फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज चिड़ियाघर के आसपास 10 घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चिड़ियाघर, लाल फाटक और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े इलाकों में सोमवार को 10 घंटे बिजली नहीं आएगी। यहां पांच मेगावाट ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 मेगावाॅट का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके चलते सुबह आठ बजे से शाम को छह बजे के बाद ही बहाल हो सकेगी। विनायकपुर, रोशननगर इलाके में सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। चकेरी और केआईटी कॉलेज के आसपास के इलाके में मरम्मत कार्य चलने के कारण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। पराग डेयरी सबस्टेशन से जुड़े रतनदीप और केडीए मार्केट फीडर में सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। द्विवेदी नगर और शिवाजीनगर इलाके में सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें