कानपुर। किदवईनगर एच-2 ब्लॉक निवासी विधवा वृद्धा संध्या रानी वैश्य ने टीपीनगर डाकघर के एजेंट पर 1.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। वृद्धा के अनुसार अजीतगंज कालोनी निवासी एजेंट सोनू भदौरिया के माध्यम से टीपीनगर डाकघर में अप्रैल 2018 में आरडी शुरू की थी। पांच हजार रुपये मासिक किस्त देती थीं। पांच वर्षों में उनकी धनराशि कुल 3.58 लाख रुपये हो गई। समयावधि पूरी होने पर पैसा निकलवाने को कहा तो सोनू ने सिर्फ 1.83 लाख रुपये ही वापस किए। बकाया 1.75 लाख रुपये के लिए डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपी सोनू भदौरिया के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)