फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मनाएंगी अंबेडकर जयंती पर दलित दीवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को सपाई दलित दीवाली मनाएंगे। सपाई कार्यालय, घर व अंबेडकर प्रतिमा पर दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पार्टी दलित दीवाली मनाएगी। इस दौरान शाम को पार्टी कार्यालय के अलावा सभी कार्यकर्ता अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों या अंबेडकर प्रतिमा पर दीपक जलाकर भीमराव अंबेडकर को नमन करेंगे। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। कहा है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से बदले की भावना से काम कर रही है। अब भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने की भी कोशिश में है। इस कारण विरोध स्वरूप सपा दलित दीवाली मनाएगी। समाज सुधारक, लेखक व महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की भी 11 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में जयंती मनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें