कानपुर। महाराजपुर थाने में तैनात सिपाही का मोबाइल फोन हैक करके साइबर ठगों ने खाते से 1.98 लाख रुपये पार कर दिए। रुपये कटने का मैसेज आने पर ठगी का पता चला तो रिपोर्ट दर्ज कराई। महाराजपुर थाने में तैनात आरक्षी श्यामवीर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 सितंबर को उनका फोन हैक हो गया था। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 99,500 और 99,200 रुपये कटने का मैसेज आने पर ठगी का एहसास हुआ। बताया कि उन्होंने किसी को न ही ओटीपी बताया और न ही कोई लिंक खोला। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है। (संवाद)