और इस तरह लाश पर से गुजरती रहीं तेज रफ्तार गाड़ियां
यूपी के कानपुर में मानवता को शर्मसार और पुलिस की संवेदनहीनता बयां करने वाली एक अजीब घटना सामने आई है। सड़क हादसे का शिकार हुए लड़के की लाश के ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं लेकिन सामने खड़ी पुलिस सीमा विवाद सुलझाती रही। लाश को किनारे रखना तक मुनासिब नहीं समझा गया। लाश पर से एक-एक करके सैकड़ों वाहनों के गुजरने से बॉडी के चीथड़े उड़ते गये। पनकी और सचेंडी पुलिस का सीमा विवाद सुलक्षा तब तक मरने वाले का चेहरा बुरी तरह से कुचल चुका था। अब उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।