फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाई ..

विज्ञापन
सुरेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक युवक का शराब का भी लती था।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सभापुर मजरे छिछनी गांव निवासी सुरेश यादव (26) ने शुक्रवार रात कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पिता जगदीश यादव ने बताया कि सुरेश की तीन साल पहले संगीता निवासी देवलान थाना गाजीपुर के साथ शादी हुई थी।
शराब पीने की वजह से अक्सर सुरेश और संगीता के बीच विवाद होता था।
करीब दो साल से संगीता मायके में रह रही थी। दो दिन पहले सुरेश पत्नी को लेने अपनी ससुराल गया था, लेकिन संगीता ने आने से इंकार कर दिया।
इसी बात से क्षुब्ध होकर सुरेश ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी पर पत्नी संगीता अपनी ससुराल पहुंची। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें